प्रिय खिलाड़ीगण, कोच, अधिकारीगण एवं वॉलीबॉल प्रेमीगण,
बिहार वॉलीबॉल संघ की ओर से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। बिहार में वॉलीबॉल खेल को
बढ़ावा देने के लिए हम सभी एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है
कि हम अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता के साथ युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित
करें और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का
अवसर दें।
हमने मिलकर वॉलीबॉल की एक मजबूत नींव रखी है, और हमें इस यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाना है। आपके
सहयोग, विश्वास और प्रयासों से ही हम बिहार को वॉलीबॉल के क्षेत्र में गौरव
दिला सकते हैं।
आप सभी खिलाड़ियों, कोचों, पदाधिकारियों और सहयोगियों को मैं धन्यवाद देता हूँ और भविष्य के लिए
शुभकामनाएं देता हूँ।
सादर,
DR.Tarun Kumar(MLC)
President
Bihar Volleyball Association